विद्या ERP
गोपनीयता नीति
विद्या ERP वह सॉफ़्टवेयर है जिससे स्कूल अपना काम चलाते हैं। यहाँ सीधी भाषा में लिखा है कि क्या रखा जाता है, क्यों, और कौन देख सकता है।
स्कूल क्या रखता है
बच्चों और उनके परिवार की जानकारी (नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर), हाज़िरी, फीस और रसीदें, अंक और परिणाम, स्टाफ़ की जानकारी, और फ़ोटो।
क्यों
सिर्फ़ स्कूल चलाने के लिए और अभिभावकों को जानकारी देने के लिए: हाज़िरी, फीस, गृहकार्य, सूचनाएँ और परिणाम।
कौन देख सकता है
स्कूल का अपना स्टाफ़, हर कोई सिर्फ़ उतना जितना उसके काम के लिए ज़रूरी है। अभिभावक विद्या ऐप में सिर्फ़ अपने बच्चों की जानकारी देखते हैं।
न बेचना, न विज्ञापन
हम यह जानकारी किसी को नहीं बेचते और न किसी के साथ बाँटते हैं। हम कोई विज्ञापन नहीं दिखाते।
आधार
पूरा आधार नंबर सिर्फ़ सरकारी फ़ॉर्म (जैसे UDISE+) के लिए रखा जाता है। बाकी हर जगह उसके सिर्फ़ आख़िरी 4 अंक दिखते हैं।
हटाई गई जानकारी
जो चीज़ हटाई जाती है, वह सुरक्षा के लिए कुछ समय तक रखी जाती है, ताकि ग़लती से हटी हो तो वापस लाई जा सके।
अपनी जानकारी ठीक करवाना
अभिभावक स्कूल से अपनी या अपने बच्चे की जानकारी ठीक करने को कह सकते हैं।
संपर्क
कोई भी सवाल हो तो पहले अपने स्कूल से बात करें। आप विद्या ERP से भी संपर्क कर सकते हैं, जो यह सॉफ़्टवेयर बनाती है।
आख़िरी बदलाव: 03-11-2026
← लॉगिन